सैर करने वालों के लिए खुशखबरी। अब बोटेनिकल गार्डन में लोगों को सैर करने की इजाजत मिल गई है।
गांव धनास के लोग अपने लगाए पेड़ों हो हर रोज नजदीक से देख सकेंगे। बोटेनिकल गार्डन में प्रवेश के लिए गांव की तरफ गेट लगाया गया है। इस गेट का जल्द उद्घाटन किया जाएगा।
इसके बाद गांव के लोगों की वर्षों से चली आ रही मांग पूरी हो जाएगी। धनास के सरपंच कुलजीत सिंह संधू ने बताया कि एक वर्ष के प्रयास के बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने इसकी मंजूरी दी है।
उन्होंने बताया कि अंबेडकर कालोनी के साथ ही गेट लगाया गया है। राम सिंह ने अपने खेत में आम, सुबैया सिंह ने जामुन और उजागर सिंह ने बेर के पेड़ लगाए थे। धनास निवासी राम सिंह, सुबैया सिंह, उजागर सिंह व अन्य ने बताया कि उनकी जमीन प्रशासन ने एक्वायर कर ली थी। ग्रामीणों ने गांव की तरफ गेट खोलने की मांग की थी।
सरपंच कुलजीत सिंह संधू ने बताया कि गांव की जनसंख्या करीब 15 हजार है। जमीन एक्वायर होने के बाद बोटेनिकल गार्डन की बाउंड्री बना दी गई। लोग अपने लगाए पेड़ों को लोगों को दिखाकर याद करते। अब सुबह सैर करने के लिए अधिक दूर नहीं जाना होगा और वे अपने लगाए पेड़ों को भी देख सकेंगे।