फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अब ड्रॉ से होगा डे मार्केट का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में अब डे मार्केट का आवंटन ड्रॉ के माध्यम से होगा। फिलहाल, सेक्टर-37 डे मार्केट को रद्द किया जाएगा। यह फैसला शुक्रवार को नगर निगम की अपनी मंडी एवं डे मार्केट कमेटी की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


समिति ने जोन ए, बी, सी, डी और ई में डे मार्केट स्थलों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित करने वाली एक सार्वजनिक सूचना को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय 3 जून के जनरल हाउस के प्रस्ताव के बाद लिया गया है जिसमें डे मार्केट स्थलों के नियमों, शर्तों और दरों में संशोधन किया गया था। आवंटन पारदर्शी तरीके से ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा। सेक्टर-37 में बंद पड़े डे मार्केट स्थल को रद्द करने की भी मंजूरी दे दी गई है। यह निर्णय पार्किंग स्थल की कमी, इसके छोटे आकार व अन्य कारणों से लिया गया। बैठक में पार्षद लखबीर सिंह, मनोज सोनकर, हरजीत सिंह, योगेश ढींगरा, मनौर, नरेश पांचाल और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें