फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुल्लर के बाद एक और आतंकी अमृतसर लाने की तैयारी

Fri, 19 Jun 2015 09:36 AM IST
पंकज शर्मा /अमर उजाला, अमृतसर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी दविंदर पाल सिंह भुल्लर को अमृतसर जेल में शिफ्ट करने के बाद अब कर्नाटक जेल में बंद आतंकी गुरदीप सिंह खैहरा को भी अमृतसर लाने की चर्चा जोर पकड़ने लगी है।
विज्ञापन


हालांकि जेल सुपरिंटेंडेंट ने ऐसी किसी भी जानकारी न होने का दावा किया है। जेल सुपरिंटेंडेंट आरके शर्मा ने बताया कि उन्हें मीडिया से ही इस बारे में पता चला है। उन्होंने आईजी (जेल) जगजीत सिंह से संपर्क किया है। उच्च स्तर पर भी मामले की कोई जानकारी नहीं है।

पंजाब सरकार द्वारा दूसरे राज्यों की जेलों में बंद सिख आतंकियों को पंजाब में शिफ्ट करवाया जा रहा है। भुल्लर को दिल्ली की तिहाड़ जेल से अमृतसर लाया गया है। पुलिस विभाग में यह चर्चा जोरों पर है कि कर्नाटक जेल में बंद गुरदीप सिंह खैहरा को अमृतसर जेल में शिफ्ट किए जाने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


अमृतसर पुलिस का कहना है कि खैहरा को अगर शिफ्ट किया जाएगा तो उसे अमृतसर तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी कर्नाटक पुलिस की है। इसलिए अभी तक उन्हें भी मामले की कोई जानकारी नहीं है।

सूत्रों के अनुसार पंजाब सरकार अभी तक यह फैसला नहीं कर पाई है कि खैहरा को अमृतसर लाने के लिए यातायात के किस साधन का उपयोग किया जाए। असल में खैहरा को कर्नाटक से अमृतसर सड़क के रास्ते से लाने का रिस्क कोई भी सुरक्षा एजेंसी नहीं उठाना चाहती। सफर लंबा है और खैहरा एक खतरनाक आतंकवादी है।

अगर पुलिस खैहरा को सड़क के माध्यम से लाती है तो रास्ते में कही भी खैहरा के साथी गड़बड़ी कर सकते है। इसलिए सुरक्षा एजेसियां यह मशविरा दे रही हैं कि खैहरा को हवाई यातायात के माध्यम से अमृतसर लाया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें