पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित अब प्रभावित नहीं होगी इसके लिए शिक्षा विभाग कई माध्यमों का इस्तेमाल कर रहा है। इसके मद्देनजर दूरदर्शन चैनल, दोआबा रेडियो, स्वयं प्रभा, यू-ट्यूब चैनलों का सहारा लिया जा रहा है। कोशिश यहीं है कि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। वहीं, इस दौरान एक दिलचस्प बात देखने में आई है कि ऑनलाइन पढ़ाई में मानसा जिला सबसे आगे है। जबकि अन्य जिले पीछे चल रहे हैं।
जैसा कि अभी कोरोना काल में स्कूल नहीं खुल रहे हैं और पढ़ाई के लिए ऑनलाइन शिक्षा का ही विकल्प रह गया है। इसको देखते हुए सरकार दूरदर्शन और रेडियो चैनल के माध्यम से पढ़ाई को प्राथमिकता दे रही है। पंजाब शिक्षा विभाग के सहयोग से दोआबा रेडियो से विभिन्न विषयों के लेक्चर का प्रसारण किया गया।
यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
इस दौरान ऑनलाइन लेक्चर प्रसारण के मामले में मानसा जिला सबसे आगे रहा है, क्योंकि यहां पर 92 लेक्चर आयोजित किए गए हैं। जबकि तरनतारन 45 लेक्चर के साथ दूसरे, होशियारपुर 41 लेक्चर के साथ तीसरे, गुरदासपुर 33 लेक्चर के साथ चौथे और लुधियाना 30 लेक्चर के साथ पांचवें स्थान पर रहा।
इन जिलों शानदार प्रदर्शन
जिला मानसा के सरकारी हाईस्कूल अहमदपुर की कंप्यूटर अध्यापक गीता रानी जिंदल, गुरदासपुर जिले के प्राइमरी स्कल बुलेचर की अध्यापक हरजिंदर कौर, बठिंडा जिले के प्राइमरी स्कूल दिख की प्रवीन कुमारी, पठानकोट जिले के सेकेंडरी स्कूल के रवि कांत और तरनतारन जिले के हाईस्कूल भूराखोना के पंकज कुमार के लेक्चर बढ़िया रहे। इस दौरान लेक्चर कंप्यूटर, पंजाबी, अंग्रेजी, सामाजिक शिक्षा और कोविड पर जागरूकता के दिए गए।
234 अध्यापकों के हो चुके हैं लेक्चर
दोआबा रेडिया के समरजीत शमी ने बताया कि अब तक 424 अध्यापक विभिन्न विषयों से संबंधित लेक्चर प्रसारित हो चुके हैं। पूरे पंजाब के विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ टीचर इसमें अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के मीडिया कोआर्डिनेटर हरदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि यह एक बढ़िया प्रयास है। इससे बच्चे सीधे शिक्षा से जुड़े रहते है। वहीं, इससे उनका भविष्य बढ़िया बनेगा। आने वाले समय में इसी तरीके से पढ़ाई होगी।