पहले चंडीगढ़ में शूटिंग करने के लिए अलग-अलग विभागों के पास आवेदन करना पड़ता था, जिसमें पुलिस विभाग के बाद डीसी ऑफिस और फिर पर्यटन विभाग के पास आवेदन पहुंचता था। इसमें कई दिन लग जाते थे और फिल्म निर्माताओं को विभिन्न दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब पर्यटन विभाग के पास ही आवेदन करना होगा। पर्यटन विभाग खुद ही बाकी विभागों के साथ समन्वय करके एनओसी जारी करेगा।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
आवेदक को पर्यटन विभाग की वेबसाइट
http://chandigarhtourism.gov.in/ से आवेदन फार्म डाउनलोड करना होगा। इस फार्म को भरकर अंडरटेकिंग और पहचान पत्र के दस्तावेज के साथ ईमेल आईडी chdfilmfacilitation@gmail.com और व्हाट्सएप नंबर +91 98721-30001 पर भेजना होगा।
अन्य विभागों की मंजूरी के बाद पर्यटन विभाग की तरफ से ईमेल आईडी या व्हाट्सएप पर ही एनओसी भेज दी जाएगी। इसके अलावा फार्म को सेक्टर-19 स्थित पर्यावरण भवन के एंट्री गेट पर बने बॉलीवुड सुविधा केंद्र के ड्रॉप बॉक्स में भी सोमवार से शुक्रवार तक जमा कर सकते हैं और मंजूरी के बाद विभाग के ऑफिस जाकर एनओसी ली जा सकती है।