फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बटन दबाकर बताएं कि टॉयलेट व्यवस्था से खुश हैं या नहीं

Wed, 05 Jul 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Toilet
विज्ञापन
अगर आप पब्लिक टायलेट की साफ सफाई से संतुष्ट नहीं हैं तो फीडबैक मशीन पर बटन दबाकर इसका इजहार कर सकते हैं। शहर के सभी पब्लिक टॉयलेट पर इस साल 2 अक्तूबर तक फीडबैक मशीन लग जाएगी।
विज्ञापन


425 पब्लिक टायलेट पर फीडबैक मशीन लगाने के निर्देश स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 को ध्यान में रखते हुए दिए गए हैं। नगर निगम ने सभी पब्लिक टायलेट में फीडबैक मशीन लगाने की जिम्मेवारी टेलीकम्यूनिकेशन कंसलटेंट इंडिया लिमिटिड (टीसीआईएल) को दिया है।

इस मशीन में संतुष्ट और असंतुष्ट का अलग अलग बटन होगा जिसे सिर्फ यूजर्स को टायलेट इस्तेमाल करके दबाना होगा। लोगों की फीडबैक को स्वच्छ सर्वेक्षण में आंका भी जाएगा। मालूम हो कि इस साल चंडीगढ़ स्वच्छ सर्वेक्षण में लोगों की फीडबैक के कारण ही दूसरे से 11 वें नंबर पर पहुंचा था।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय की ओर से जो चंडीगढ़ नगर निगम को गाइडलाइन आई है उसके अनुसार शहर के सभी निजी अस्पताल, सिनेमा हॉल, माल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, नर्सिंग होम, सरकारी, निजी कार्यालय, जिला अदालत और पब्लिक से जुड़े हुए स्थान जहां पर भी पब्लिक टायलेट है उनके रखरखाव और  सफाई वहां पर सही तरीके से हो इसकी जिम्मेवारी अब नगर निगम के पास आ गई है। इन टायलेट्स को चेक करने के लिए क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया भी जांचने के लिए शहर में आएगी।

चेक करने की जिम्मेवारी जेई और एसडीओ पर
सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर एनपी शर्मा ने शहर के सभी वार्डों में हर तरह के पब्लिक टायलेट को चेक करने की जिम्मेवारी के लिए जेई, एसडीओ और कार्यकारी अभियंता की जिम्मेवारी लगा दी है। यहां पर सभी सरकारी और निजी पब्लिक टायलेट की सही तरीके से सफाई हो इसको करवाने की जिम्मेवारी इन अधिकारियों की होगी।

शहर में पानी के मीटर चेक करने वाले जेई को यह जिम्मेवारी दी गई है। एसई की ओर से जेई, एसडीओ और कार्यकारी अभियंता को लगाने के लिए निर्देश जारी किए हैं उसमें कहा गया है कि सभी टायलेट में साइन बोर्ड के अलावा लाग बुक भी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें