फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स-रे ही नहीं पैथालॉजी जांच भी फ्री

Thu, 30 Jan 2014 09:52 AM IST
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में जल्दी ही पैथोलॉजी जांचें भी नि:शुल्क होंगी।
विज्ञापन


चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने बुधवार को सिविल अस्पताल में बर्न वार्ड व अन्य सुविधाओं के लोकार्पण के मौके पर ये घोषणा की।

उन्होंने कहा कि एक्स-रे फ्री करने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश के बाद अस्पतालों में मरीजों को पैथोलॉजी जांच के लिए भी पैसा नहीं देना होगा।
विज्ञापन


एक्स-रे फ्री करने के बाद समाजवादी सरकार की प्रदेश के लोगों के लिए ये एक और सौगात होगी।

नई व्यवस्था फरवरी के दूसरे सप्ताह में लागू हो जाएगी। एक्स-रे जांच पहले ही मुफ्त की जा चुकी हैं। इसके बाद जल्दी ही खून, यूरिन सहित अन्य पैथोलॉजी जांचें भी नि:शुल्क कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश की जनता को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मां व शिशु के लिए शुरू की गई 102 सेवा की दो हजार एम्बुलेंस जल्दी ही प्रदेश भर में दौड़ेंगी।

उनके अनुसार हमारा प्रयास है कि यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं दुनिया की सबसे अच्छी सेवाओं में गिनी जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें