फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में नए सत्र से विद्यार्थियों का रिकार्ड होगा ऑनलाइन

Sat, 02 Apr 2016 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ऑनलाइन - फोटो : demo pics
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को शुक्रवार पहली अप्रैल से शुरू नए शैक्षणिक सत्र के साथ ही विद्यार्थियों का रिकार्ड भी प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों और सभी हैड टीचर्स को शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए विद्यार्थियों के अंतरण व नए दाखिलों के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्हें वर्तमान में दाखिल बच्चों  की अंतरण प्रक्रिया को 10 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त 20 अप्रैल तक सेक्शन आवंटन और विषय चयन का कार्य पूरा किया जाएगा। इस कार्य के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं में विद्यार्थी अंतरण, पुन: दाखिला, नया दाखिला और ऑनलाइन आवेदन शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी, जिनका डाटा शैक्षणिक सत्र 2015-16 के दौरान एमआईएस पर उपलब्ध था, उनके उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण होने से संबंधित रिकार्ड भी दर्ज होगा। यदि विद्यार्थी उसी स्कूल में रहता है तो स्कूल को नए शैक्षणिक सत्र 2016-17 में उसकी नई कक्षा में अंतरण की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। कक्षावार अंतरण के मामले में स्कूल को यह सुनिश्चित करना होगा कि कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार सेक्शन की उचित संख्या निर्धारित एवं आवंटित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल पर करें दाखिले के लिए आवेदन

ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो
विद्यार्थी और उनके माता-पिता या अभिभावक एमआईएस पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सुविधा का उपयोग करके सरकारी स्कूलों में पहली बार दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। वह अपने बच्चे के दाखिले के लिए एमआईएस से डाउनलोड किए गए आवेदन को ऑनलाइन भरकर प्रेषित कर सकते हैं।

विद्यार्थियों के दाखिलों, दोबारा दाखिलों और अंतरणों के लिए विस्तृत निर्देश पुस्तिका और वीडियो एमआईएस की वेबसाइट mismaterial.html  पर उपलब्ध है। किसी प्रणाली से संबंधित मुद्दों के मामले में स्कूल भी एमआईएस हेल्प डेस्क से मदद ले सकते हैं। स्कूल हेल्पलाइन नंबर 0172-5206666 या ई-मेल की मदद से भी संपर्क कर सकते हैं। 

पांचवीं, आठवीं, दसवीं पास को दोबारा दाखिला : 
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सभी सरकारी व निजी स्कूलों के पांचवीं कक्षा के सभी बच्चों का दाखिला दोबारा दाखिले के जरिए किया जाएगा, क्योंकि उन्होंने प्राथमिक स्कूल की सबसे बड़ी कक्षा पास की है। इसी प्रकार, मिडिल व हाई स्कूल के आठवीं और दसवीं कक्षाओं के बच्चों को दूसरे स्कूलों में दोबारा दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थी के पास अपने पहले स्कूल से प्राप्त स्कूल लिविंग प्रमाणपत्र (एसएलसी) होना आवश्यक है। स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को ऑनलाइन एसएलसी जारी किया जाएगा। नए स्कूल को विद्यार्थियों के दोबारा दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें