अधिकारी लोगों के कामों को पहल के आधार पर करें। सरकारी दफ्तरों में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं आनी चाहिए।
यह हिदायत डीसी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में अधिकारियों की मीटिंग में दी। डीसी ने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की निगरानी अधिकारी खुद करें।
उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीसी ने समूह एसडीएम को माल विभाग के कामकाज में पारदर्शिता लाने व बिना किसी देर से कामों को पूरे करने को यकीनी बनाने के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को इंतकाल दर्ज कराने एवं रजिस्ट्री कराने में किसी किस्म की मुश्किल न आनी दी जाएगी। साथ ही इंतकाल के बकाया पड़े केसों का तुरंत निपटारा किया जाए।
दफ्तरों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एसडीएम को समय से दफ्तर आने व औचक चेकिंग करने की हिदातय भी दी।
इस मौके पर एडीसी जनरल पूनमदीप कौर, एसडीसी विकास विकास पुनीत गोयल, एसडीएम लखमीर सिंह, एसडीएम खरड़ सुखजीत पाल सिंह, एसडीएम डेराबस्सी संजीव कुमार समेत कई सीनियर अधिकारी हाजिर थे।