एक फरवरी से शहर के सभी ई-संपर्क केंद्रों पर 500 रुपये से अधिक कैश नहीं लिया जाएगा। इससे पहले यूटी प्रशासन के फाइनेंस एंड प्लानिंग डिपार्टमेंट ने दो हजार रुपये तक ही कैश लिए जाने के आदेश जारी किए थे।
कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक और कदम है। 500 रुपये से अधिक पानी, बिजली या अन्य भुगतान के लिए लोग डेबिट, क्रेडिट कार्ड, डीडी या चेक के जरिए किया जा सकेगा। प्रशासन की ओर से शहर के सभी ई-संपर्क केंद्रों को सर्कुलर जारी कर दिया है। आईटी डिपार्टमेंट ने कई मल्टी नेशनल बैंकों से करार कर शहर के सभी ई संपर्क केंद्रों पर ई-पेमेंट के लिए पोओएस मशीनें इंस्टाल करा दी है। शहर में इस समय 43 संपर्क केंद्र हैं।
सुबह 8 से शाम 8 बजे तक ई संपर्क केंद्र
सेक्टर-7, 10, 12, 15, 17, 18, 21, 23, 40, 43, 47, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, हाईकोर्ट, मनीमाजरा, सेक्टर-26 बापूधाम और सेक्टर-41 में सुबह 8 से देर शाम 8 बजे तक खुले रहेंगे। लोग इन ई संपर्क केंद्रों पर ई-पेमेंट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।