कलाग्राम का मेला ग्राउंड अब शादी, पार्टियों और सोशल इवेंट्स के लिए ओपन कर दिया गया है। मेला ग्राउंड के साथ ही बैठक रेस्टोरेंट के साथ लगती जमीन का भी इसके लिए इस्तेमाल हो सकेगा। प्रशासन ने बुकिंग के लिए ग्राउंड का चार्ज भी तय कर दिया है।
जगह के हिसाब से ग्राउंड को 25 हजार से तीन लाख रुपये तक रेंट पर दिया जा सकेगा। बुकिंग से जुड़ा काम सिटको देखेगी। ऑनलाइन बुकिंग सिटको की वेबसाइट पर विजिट कर www.citcochandigarh.com पर भी होगी।
इसके अलावा संपर्क सेंटर से भी बुकिंग कराई जा सकेगी। लंबे समय से इस ग्राउंड को दूसरे इवेंट के लिए ओपन करने की मांग उठती रही थी। अभी तक इसमें क्राफ्ट मेला और सिंगर नाइट जैसे इवेंट ही होते थे। लेकिन अब इसे कोई भी अपने निजी कार्यक्रमों के लिए भी बुक करा सकेंगे।