पहले पश्चिम बंगाल की युवती के दुष्कर्म का मामला उछाला गया। उसके पिता ने ही कहा कि किसान मोर्चा के साथ देने के कारण ही मामला दर्ज हो सका। फिर एक किसान को जलाने का मामला आया। उसमें भी वीडियो से साफ हो गया कि उसने आत्महत्या की।
किसानों ने तो आग बुझाने का प्रयास किया। हमारे प्रतिनिधियों ने पुलिस से मिलकर मांग की है कि सभी तथ्यों की जांच करने के बाद कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि धरनों पर स्थानीय लोगों ने बहुत साथ दिया। उनके साथ तालमेल बना हुआ है, कोई समस्या आती है तो हल निकाल लिया जाता है। जब तक किसानों को न्याय नहीं मिल जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
26 को राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन
योगेंद्र यादव ने कहा कि 26 जून को किसान आंदोलन के सात माह पूरे हो जाएंगे। इस दिन कृषि बचाओ, लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाया जाएगा। हरियाणा के किसान पंचकूला स्थित गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में इकट्ठे होंगे। वहां से पैदल मार्च करते हुए राजभवन जाएंगे और राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें राष्ट्रपति से मांग की जाएगी कि वे सरकार से कहें कि किसानों के साथ बातचीत करें।
यादव ने बताया कि वे दो दिन तक हरियाणा में ही रहेंगे। पहले उन्होंने रोहद टोल पर किसानों से बात की। रोहतक के बाद खटकड़ और बद्दोवाल टोल पर जाएंगे। अगले दिन हिसार के सभी टोल पर जाकर किसानों से मिलेंगे। इस दौरान किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, जय किसान आंदोलन के महासचिव दीपक लांबा और प्रेम गहलावत भी मौजूद रहे।