फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अब हरियाणा में भी होगा किडनी व लिवर प्रत्यारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक पीजीआईएमएस में अंग प्रत्यारोपण सेंटर बनाने को मिली मंजूरी
विज्ञापन


सेंटर के साथ विशेषज्ञों के पदों को भी मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लिवर व किडनी प्रत्यारोपण का लंबे समय से इंतजार कर रहे हरियाणा के मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है। हरियाणा सरकार ने रोहतक पीजीआईएमएस में लिवर और किडनी प्रत्यारोपण
सेंटर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पांच ट्रांसप्लांट सर्जन व दो नेफ्रोलॉजिस्ट के पदों को भी स्वीकृति दे दी है। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार की कोशिश है कि रोहतक पीजीआई में ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द से जल्द शुरू की जा सके, ताकि प्रदेश के मरीजों को राज्य के बाहर न जाना पड़े।
विज्ञापन


पीजीआईएमएस रोहतक में ट्रांसप्लांट यूनिट बनाने का प्रस्ताव राज्य के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की ओर से दिया गया था। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी इस मुद्दे को कई बार


उठा चुके थे। कुछ समय पहले उन्होंने रोहतक पीजीआई के निदेशक को पत्र लिखकर ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू करवाने को कहा था। अभी तक प्रदेश के किसी भी हास्पिटल में ट्रांसप्लांट की सुविधा नहीं है। यहां के लोगों को ट्रांसप्लांट के लिए पीजीआई चंडीगढ़ या दिल्ली एम्स में जाना पड़ता है, लेकिन यहां पहले से ही मरीजों की काफी भीड़ है। ट्रांसप्लांट की सूची काफी लंबी है। ऐसी स्थिति में कई मरीजों की ट्रांसप्लांट के इंतजार में मौत हो जाती है। सरकार ने जो ट्रांसप्लांट सर्जन के पदो की मंजूरी दी है, उनमें तीन लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन, दो रेनल ट्रांसप्लांट सर्जन और दो नेफ्रोलॉजिस्ट शामिल हैं। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार निरंतर प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में पीजीआईएमएस रोहतक में ट्रांसप्लांट सेंटर स्थापित करने के साथ- साथ मैनपॉवर को भी मंजूरी प्रदान की गई है।
विज्ञापन




नेशनल आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन की ओर से जारी एक सूचना के मुताबिक हरियाणा में अंग प्रत्यारोपण के लिए कुल 2,737 लोग कतार में हैं। इसमें 2698 लोग ऐसे हैं, जिन्हें किडनी, लिवर, हृदय और फेफड़े ट्रांसप्लांट करवाना चाहते हैं। किडनी ट्रांसप्लांट करवाने लोगों की सूची सबसे लंबी है। हरियाणा के 2150 लोग किडनी ट्रांसप्लांट के लिए इंतजार कर रहे हैं। वहीं, 344 लोग लिवर, 80 लोग हृदय और 29 लोग फेफड़े का ट्रांसप्लांट करवाना चाहते हैं।



किस जिले के कितने लोग ट्रांसप्लांट के लिए कर रहे इंतजार

जिला किडनी लिवर हार्ट

गुड़गांव 315 120 10

फरीदाबाद 215 71 11

अंबाला 192 15 4

पंचकूला 180 19 2

करनाल 140 11 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें