चंडीगढ़। कोविड के चलते कई महीनों से घर पर किटी पार्टी नहीं की, तो अब अपनों को बुलाकर एक ऐसी पार्टी कीजिए, जो ऊर्जा देने केसाथ महामारी से बचाव की भी व्यवस्था कर दे। इसकेलिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष प्रबंधन किया है। आपको इसके लिए कम से कम अपने घर पर 15 लोगों को इकट्ठा करना होगा। फिर स्वास्थ्य विभाग टीम भेजकर उन सभी का आपके घर पर ही टीकाकरण करेगा। संक्रमण से बचाव केमानकों का पालन करते हुए इसकेलिए एक घर में कम से कम 15 लाभार्थियों का एक त्र होना जरूरी है।
अपने साथ अपनों को भी कीजिए सुरक्षित
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग का कहना है कि अब भी शहर में ऐसे काफी लोग हैं, जो टीका लगवाने केलिए अस्पताल आने से कतरा रहे हैं। वे मोबाइल टीम से भी टीका नहीं लगवाना चाह रहे। उन लोगों को ध्यान में रखते हुए घरों में टीका लगाने का निर्णय लिया गया है। इसमें आरडब्ल्यूए, पार्षद या कोई भी ऐसा व्यक्ति अपने मोहल्ले या कॉलोनी केऐसे लोगों को किसी एक व्यक्ति केघर में एकत्रित कर उनका टीकाकरण करवाकर इसमें सहभागिता कर सकता है।
अब तक इतनों को लगा टीका
16 जनवरी से शुरू कोरोना टीकाकरण अभियान केतहत अब तक शहर में 620290 लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें हर वर्ग के लाभार्थी शामिल हैं। इसमें 18 से 44 साल केलाभार्थी 235674 के साथ सबसे आगे हैं। 94.43 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मी व 95.17 प्रतिशत प्रथम पंक्ति केकर्मचारियों का टीकाकरण किया जा चुका है।
प्रतिदिन 10 से 15 जगह जा रही मोबाइल टीम
टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के साथ लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग मोबाइल टीकाकरण टीम का संचालन कर रही है, जिसके अंतर्गत कॉलेज, मंदिर, सामुदायिक केंद्र, सुखना लेक और ऐसे ही अन्य सार्वजनिक स्थानों पर टीका लगाने की सुविधा दी जा रही है।
क्या कहते हैं अधिकारी
शहर की जनता को जल्द से जल्द टीका लगाकर सुरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कोशिश की जा रही है कि सितंबर से पहले चिह्नित आबादी को पहली खुराक हर हाल में लगा दी जाए।
-डॉ. अमनदीप कंग, निदेशक स्वास्थ्य