पेशेंटों के लिए प्रशासन की ओर से बड़ी राहत। अब यहां भी सरवाइकल कैंसर की जांच शुरू कर दी गई है। सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टीस्पेशलिएटी हास्पिटल(जीएमसीएच 16) में सरवाइकल कैंसर की जांच सुविधा शुरू कर दी गई है। डा. वनीता गुप्ता ने बताया कि हास्पिटल में एस्टिक एसिड के जरिए सरवाइकल कैंसर की जांच की जाएगी।
अभी यह सुविधा जीएमएसएच-16 में उपलब्ध है। जल्द ही सेक्टर-22, 45 और मनीमाजरा में यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी। गायनी डिपार्टमेंट में आने वाली 30 साल से ऊपर की जिस महिला में कैंसर के लक्षण मिलेंगे, उसकी जांच एस्टिक एसिड से की जाएगी।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए जा रहे कैंप में भी कैंसर की जांच की जा रही है। ये कैंप पूरे चंडीगढ़ में लगने वाले हैं। पहले कॉलोनियों में लगवाए जा रहे हैं, इसके बाद अन्य इलाकों में भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा नॉन कम्युनिकेबल डिजीज से निपटने के लिए भी नई व्यवस्था शुरू की गई है।
यूटी हेल्थ डिपार्टमेंट ने सभी मेडिकल आफिसरों को निर्देश दिए हैं कि वे हर महीने डायबिटीज, हाइपरटेंशन और मोटापे से पीड़ित मरीजों की रिपोर्ट बनाकर भेजें। इससे अंदाजा लग पाएगा कि चंडीगढ़ में नॉन कम्युनिकेबल डिजीज का क्या पैटर्न है और कितनी संख्या में मरीज आ रहे हैं।