फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे ही सस्ते में मिलेगी आईसीयू जैसी सुविधा

Fri, 17 Jan 2014 10:17 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घर बैठे विश्व स्तरीय चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने वाला हेल्थ केयर एट होम (एचसीएएच) जल्द ही चंडीगढ़ में भी आने वाला है। एचसीएएच ने लगभग एक वर्ष पहले दिल्ली में अपनी सेवाएं शुरू की थीं।
विज्ञापन


इसमें आपार सफलता मिलने के बाद अब कंपनी ने चंडीगढ़ में अपने सेवाएं देने का फैसला लिया है। कंपनी जरूरतमंद मरीजों को घर के अंदर ही उच्चस्तरीय व विश्वसनीय उपचार सुविधा उपलब्ध कराती है।

कंपनी ओन्कोलॉजी, पल्मोनोलॉजी, ऑपरेशन के बाद की देखभाल (आर्थोपेडिक, कार्डियक, बैरियाट्रिक आदि के बाद), क्रिटिकल केयर एवं पैलिएटिव केयर में सघन चिकित्सा सेवाओं की पेशकश के लिए कारपोरेट अस्पतालों और डाक्टरों के साथ काम करती है।
विज्ञापन


घर पर ही कंपनी आईसीयू की सुविधा स्थापित करती है। कंपनी घर में अकेले रहने वाले बुजुर्ग दंपति को भी विशेष देखभाल केयर उपलब्ध कराती है।

कंपनी ने दावा किया कि वह ट्राइसिटी के प्राइवेट अस्पतालों के अलावा पीजीआई व जीएमसीएच 32 के साथ मिलकर काम करेगी। उसके बाद हिमाचल व हरियाणा में इसकी शुरुआत करेंगे।

हेल्थकेयर एट होम इंडिया के सीईओ विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि इस सेवा के जरिए गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अद्वितीय होमकेयर सुविधाएं दी जाएंगी और इससे मरीजों के साथ-साथ उनके परिजन भी परेशानी मुक्त हो सकते हैं।

दिल्ली-एनसीआर के लोगों से मिल रही उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए ही हमने चंडीगढ़ तक अपना विस्तार किया है। कंपनी के अपने अनुभवी कर्मी हैं, जो उसकी रीढ़ की हड्डी हैं। इसकी काफी अच्छी ट्रेनिंग होती है।

हेल्थकेयर एट होम इंडिया में बिजनेस डेवलपमेंट के उपाध्यक्ष एवं प्रमुख डॉ. गौरव ठुकराल ने बताया कि एचसीएएच के प्रोफेशनल्स द्वारा डॉक्टरों द्वारा सुझाई गई उपचार प्रक्रिया का निरंतर पालन किया जाता है।

उन्होंने बताया कि उनका मकसद घर पर ही मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना है। घर पर ही आईसीयू और कीमोथेरापी सेवाएं मिलने से मरीजों को अस्पतालों की तुलना में 20 से 50 प्रतिशत कम खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें