फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू महासभा ने निकाला 'लव-जेहाद' का तोड़

Wed, 31 Dec 2014 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू महासभा फरवरी में ‘बहू लाओ-बेटी बचाओ’ अभियान की शुरुआत करेगी। मुख्य मकसद लव जेहाद के खिलाफ मुहिम शुरू करना है। अभियान में हिंदू लड़कों को मुसलमान, ईसाई या अन्य धर्मों की लड़कियों से शादी करने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन


यह बात महासभा के प्रदेश प्रवक्ता ललित भारद्वाज ने कही। वे मंगलवार को हिसार बाईपास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, अभियान के चलते हिंदू समाज के युवा कुंवारे नहीं रहेंगे।

लव जेहाद के जरिए कुछ मुसलमान हमारी बेटियों को धोखा देते हैं। कहा, अभियान में हम अन्य समुदायों की बेटियों के सम्मान की रक्षा करेंगे, उन्हें शादी के बंधन में बांधेंगे और जो जोडे़ ऐसे संबंधों में हैं, उनकी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहिम पूरे देश में चलाई जाएगी

भारद्वाज ने कहा कि यह मुहिम पूरे देश में चलाई जाएगी। दावा किया कि लड़कियों के हाफ जींस-टॉप पहनने और उनके मल्टीमीडिया फोन रखने की पाबंदी की मांग उनके अभिभावक व सभ्य लोग जायज मान रहें हैं। भारद्वाज ने दावा किया कि उनकी इस मुहिम को समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिलेगा।

बैठक में महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष धर्मपाल सिवाच के चाचा टेकचंद सिवाच के निधन पर शोक जताया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भारद्वाज कुंगडिया, विशेष आमंत्रित सदस्य विनोद शर्मा, सुनील शर्मा किरावड़, उमेद सिंह, संदीप गोयत, जयबीर सिंह पुठ्ठी सैमाण मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें