फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सोमवार को नहीं खुलेंगी 26 की ग्रेन मार्केट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट व सब्जी मंडी अब हर सोमवार को बंद रहेगी। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मंडी को अब सप्ताह में एक दिन बंद रखने का फैसला किया गया है। बंदी के दिन मार्केट परिसर की साफ-सफाई की जाएगी। साथ ही पूरे मंडी परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी की ओर से इस आशय का एक पत्र कमेटी के अध्यक्ष को भी भेजा गया है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए यूटी प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहर को सैनिटाइज करने के साथ ही सोशल डिस्टेसिंग पर अधिकारी पूरा जोर दे रहे हैं। सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट परिसर का सबसे ज्यादा प्रयोग होने के कारण काफी गंदगी हो रही है। प्रतिदिन मंडी खुलने के कारण साफ सफाई में काफी दिक्कतें मार्केट कमेटी और नगर निगम को आ रही थी। इन्हीं सब दिक्कतों को देखते हुए अब मार्केट कमेटी ने एक दिन साप्ताहिक बंदी का निर्णय किया है। इसके लिए सोमवार को दिन तय किया गया है। इस दिन मंडी परसिर में साफ सफाई के साथ ही पूरे परसिर को सैनिटाइज करने का कार्य किया जाएगा।
एडवाइजर मनोज परिदा ने किया ट्वीट
ग्रेन मार्केट को सोमवार को बंद रखने के निर्णय की जानकारी देने के लिए एडवाइजर मनोज परिदा ने ट्वीट कर जानकारी साझा की। उन्होंने ट्वीट कर लोगों से अपील की कि वह इसमें सहयोग करें। साथ ही उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि नौ रिटेल की दुकानें खुली रहेंगी और ऑनलाइन सामान की खरीद-फरोख्त जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें