फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आपका मुफ्त चेकअप कराएगी सरकार, जल्द शुरू होगी स्कीम

Wed, 30 Nov 2016 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
सीएम बादल
विज्ञापन
प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करवाने के लिए पंजाब सरकार जल्द नई स्कीम शुरू करने जा रही है। इसके अंतर्गत हरेक व्यक्ति का सालाना मुफ्त मेडिकल चेकअप सरकार का स्वास्थ्य विभाग करेगा। 
विज्ञापन


यदि व्यक्ति को किसी किस्म की बीमारी है, तो उसे दवाएं मुफ्त दी जाएंगी। मिनी सचिवालय में जिला सेहत सोसायटी की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एडीसी जरनल मोहिंदर पाल ने कहा कि जहां यह अभियान तीन दिसंबर से शुरू होगा, वहीं पांच नवंबर से जारी सेहत जागरूकता मुहिम के अंतर्गत पटियाला के कुल 739 गांव कवर किए गए हैं। 

इन गांवों में लगाए गए कैंपों में कुल 84663 मरीजों का चेकअप किया गया और इनमें से 23201 जरूरतमंदों के लैबोरेट्री टेस्ट किए गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

तीन दिसंबर से शुरू होगा यह अभियान

डाक्टर - फोटो : file photo
एडीसी ने कहा कि मरीजों का चेकअप एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक डाक्टरों द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही उनको दवाएं भी मुफ्त में प्रदान की जा रही हैं। 

जरूरतमंद मरीजों के टेस्ट मुफ्त किए जा रहे हैं। छह प्रचार वैन के माध्यम से इलाके के लोगों को स्वास्थ्य स्कीम और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही प्रिंटिंग का सामान बांटा जा रहा है। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव स्तर तक के लोगों को सेहत स्कीमों और प्रोग्राम के बारे में जागरूक करने के लिए चलाई जा रही जागरूकता मुहिम के अंतर्गत लोगों को फोक मीडिया, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ही स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें