अपनी प्रतिभा से सबको चकित करने वाले गूगल ब्वाय कौटिल्य पंडित अब मायानगरी में छोटे परदे पर धाक जमा रहे हैं। कौटिल्य मायानगरी मुंबई में छोटे परदे पर आने वाले चाणक्य सीरियल में धूम मचाने वाला है। गूगल ब्वाय आने वाले चाणक्य सीरियल में चाणक्य की भूमिका अदा करेगा। परिजनों की ओर से इस सीरियल के कांट्रेक्ट पर साइन भी कर लिया है।
जल्द सीरियल की शूटिंग शुरू होगी। कौटिल्य का चाणक्य सीरियल में चयन होने पर पूरे परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं है। परिजनों का कहना है कि कौटिल्य को कई और सीरियलों से आफॅर आ चुकी है,लेकिन पढ़ाई के कारण उनको दरकिनार कर दिया है। जी टीवी के लिए बनने जा रहे चाणक्य सीरियल में कोहंड के कौटिल्य पंडित का चयन होने के बाद गांव में खुशी का माहौल है।
वहीं कौटिल्य के परिजनों में खुशी का ठिकाना नहीं है। सात साल के कौटिल्य ने जहां अपनी प्रतिभा से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रखा है, वहीं चाणक्य सीरियल में अपनी प्रतिभा को दिखाएगा। कौटिल्य पंडित कौन बनेगा करोड़पति के साथ-साथ दूसरे अन्य कई क्षेत्रों में अपना लोहा जमा चुका है। कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा का कहना है कि कौटिल्य ने छोटे से जीवन में ऊंचाइयों तक अपने गांव व देश का नाम रोशन कर दिया है।
उन्होंने कहा कि कौटिल्य के नाम दूसरे देशों में भी गूंजने लग गया है और वह कई बाद दूसरे देशों में जाकर अपनी कला को प्रदर्शित कर चुका है। उन्होंने बताया कि कौटिल्य के पास ओर कई सीरियलों की ऑफर भी आई है, लेकिन उनकी पढ़ाई को ध्यान रखते हुए सभी को दरकिनार कर दिया है। कौटिल्य को इस मंजिल तक पहुंचाने में उनके दादा जयकिशन का अहम रोल है। दादा जयकिशन ने बताया कि परिवार शुरू से ही चाणक्य नीति से प्रभावित रहा है।