चंडीगढ़। मेयर राजेश कालिया और कमिश्नर केके यादव ने बुधवार को दड़वा व मौलीजागरां में घर-घर कचरा उठाने वाले 11 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर एडिशनल कमिश्नर एसके जैन भी मौजूद रहे।
कमिश्नर ने बताया कि ये 11 वाहन घर-घर जाकर सूखा व गीला कचरा इकट्ठा करेंगे। दरिया में करीब 7500 घरों और मौलीजागरां में 3500 घरों से कचरा इकट्ठा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में नगर निगम में शामिल 13 गांवों के लिए 55 वाहनों को लगाया जा रहा है, जिससे स्वच्छता अभियान में मदद मिल सके।