फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवॉल्वर, 15 किलो गांजा, हेराइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31 स्थित आशादीप बिल्डिंग के पास से इनोवा चालक को 15 किलो 400 ग्राम गांजा, 270 ग्राम हेराइन, एक रिवाल्वर व चार गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-65 मोहाली स्थित अंब साहिब, गुरुद्वारा कालोनी निवासी रामानंद उर्फ गुड्डू (34) के रूप में हुई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने युवक खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (20,21), आर्म्स एक्ट-25/54/59 के तहत मामला दर्ज किया। वीरवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

बीते बुधवार देर रात सेक्टर-31 थाना प्रभारी राजदीप सिंह की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर सरिता रॉय समेत अन्य पुलिसकर्मी आशादीप बिल्डिंग के पास लगाया था। इस दौरान एक इनोवा नंबर (पीबी-65 एसी-0880) में सवार युवक पुलिस टीम को देख घबरा गया। गाड़ी को रुकवाकर सब इंस्पेक्टर सरिता ने चालक को बाहर आने के लिए कहा, तो इस दौरान उसकी जेब में रिवॉल्वर दिखी। इसके बाद पुलिसकर्मी ने चालक के जेब से रिवॉल्वर निकालनी चाही तो वह धक्का मारकर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान गाड़ी की डिग्गी से एक बोरी 15 किलो 400 ग्राम गांजा और पॉलिथीन से 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि युवक का नाम रामानंद उर्फ गुड्डू है। उसने बताया कि मनीमाजरा के बिट्टू नामक युवक से उसकी पुरानी रंजिश है और बुधवार को भी उससे मारपीट हुई। अब वह उसे गोली मारने के लिए जा रहा था।
तीस हजार में खरीदकर लाया रिवॉल्वर
पुलिस के अनुसार आरोपी ने बनूड़ स्थित तंगोरी के खालसा स्कूल से 12वीं पास की है। आरोपी शादीशुदा है और उसका एक साल का बेटा व दो साल की बेटी है। साथ ही जांच में सामने आया कि आरोपी यूपी के सहारनपुर से तीस हजार रुपये में रिवॉल्वर व चार गोलियां खरीदकर लाया था। बरामद हुई रिवॉल्वर पर जापान लिखा हुआ है। पुलिस अब जांच में जुट गई है कि वह नशा कहां से लेकर आया था और आगे किसे सप्लाई करने जा रहा था।
विज्ञापन

पुड़िया बनाकर करता था नशा सप्लाई
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह डेराबसी से गांजा व हेरोइन खरीदकर लाता था और दोनों की पुड़िया बनाकर ज्यादा दामों में चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा समेत अन्य जगहों पर सप्लाई करता था। वह अमीर घरों के नौजवानों व स्टूडेंट्स को भी ड्रग्स सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले एक साल से नशे का धंधा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें