फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ व पंजाब में गैंगवार की आशंका, बंबीहा ग्रुप ने लॉरेंस गैंग को दी धमकी- एक के बदले चार मारेंगे

Sun, 21 Feb 2021 12:32 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
दो दिन पहले फरीदकोट (पंजाब) में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर की गई यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल पहलवान की हत्या के चार घंटे बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने फेसबुक पर हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन

2 of 8
गुरलाल पहलवान हत्याकांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दे डाली। इससे पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर गैंगवार छिड़ने की आशंका है। शनिवार शाम करीब सात बजे फेसबुक पर पोस्ट डालकर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने लिखा है कि ‘जो गुरलाल पहलवान की हत्या की जिम्मेदारी ले रहे हैं, वो सिर्फ बेकसूर लोगों को मारना जानते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई एवं गोल्डी बराड़, तुम लोग उसी को मारते हो जो तुम्हारे नजदीक होता है, जब हमसे टकराव होता है तो पांव में गिर जाते हो।’ पोस्ट के अंत में एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिखकर लिखा गया है कि अब हम बताएंगे बदला कैसे लेते हैं, तैयार रहो, हम एक के बदले चार मारेंगे।

4 of 8
कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें कि गैंगस्टर दविंदर बंबीहा को करीब तीन वर्ष पहले पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई पिछले कुछ वर्षों से राजस्थान की जेल में बंद हैं। लाॅरेंस ने कहा था, जब तक गुरलाल की हत्या का बदला पूरा नहीं होता, जीने नहीं दूंगा फरीदकोट में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व गोलेवाला जोन से जिला परिषद सदस्य गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या की जिम्मेदारी फेसबुक पर लेते हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने इसे चंडीगढ़ में कुछ समय पहले हुई सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या का बदला बताया था।
विज्ञापन

5 of 8
लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि गुरलाल बराड़ लॉरेंस का बेहद करीबी था। लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फेसबुक पर बने अकाउंट पर पोस्ट में लिखा गया था कि ‘जब तक गुरलाल भाई का बदला पूरा नहीं हो जाता, तब तक ना जिऊंगा और न जीने दूंगा।’
विज्ञापन

6 of 8
गुरलाल हत्याकांड की जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाइक सवारों ने की थी गुरलाल बराड़ की हत्या
10 अक्तूबर 2020 को सोपू नेता गुरलाल बराड़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक मॉल के बाहर अपनी गाड़ी में बैठकर दोस्तों के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। आरोपियों ने अपने चेहरे ढक रखे थे।
विज्ञापन

7 of 8
लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
गुरलाल के सिर में गोली लगने के कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस और गुरलाल के दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

8 of 8
लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
फेसबुक पोस्ट डालकर गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप गुरलाल हत्या की जिम्मेवारी ली थी। वारदात के 15 दिनों के बाद गुरविंदर और गुरमीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। हालांकि हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला मुख्य आरोपी अभी तक फरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें