3 फुट की दूरी से वाहन चालक के कागजात चेक करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। कोरोना वायरस में सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए अब वीआईपी सिक्योरिटी विंग ने एक नई टेक्नोलॉजी बनाई है। इसके मद्देनजर अब चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों से छड़ी और लेंस की सहायता से 3 फुट की दूरी से कागजात चेक करेगी। बुधवार को सेक्टर 29 स्थित ट्रैफिक पुलिस लाइन के पास इसका ट्रायल लिया गया।
छड़ी के लंबाई करीब 3 फुट है। इस यंत्र को बनाने का मकसद यह है कि सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखा जाए। इससे पहले वीआईपी सिक्योरिटी विंग ने लॉकडाउन ब्रेकर बनाया था। ब्रेकर से 6 फुट की दूरी पर किसी को भी हिरासत में लिया जा सकता है।