फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टिकट आवेदन को लेकर भिड़े भाजपाई

Thu, 06 Feb 2014 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ की टिकट को लेकर भाजपा में गुटबाजी चरम पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


टिकट के लिए आवेदन को तय अंतिम समय शाम पांच बजे के बाद भी भाजापा कार्यालय कमलम में कुछ नेताओं के फार्म जमा करने पर हंगामा हो गया।

पूर्व पार्षद रंजना शाही समेत कई नेताओं ने इस पर अपनी खुली नाराजगी जाहिर की। अब इसकी शिकायत पार्टी हाईकमान को भेजने की तैयारी है।

इससे पहले सुबह समय पर आवेदन फार्म न मिलने पर नेताओं ने नाराजगी जताई थी। कुछ नेता सुबह 11 बजे फार्म लेने पार्टी कार्यालय पहुंचे तो उन्हें वहां कोई नहीं मिला। हालांकि इस काम के लिए दो महासचिवों की ड्यूटी लगाई गई थी।

19 नेता दौड़ में
चंडीगढ़ से टिकट के लिए तय अंतिम समय बुधवार तक 19 भाजपा नेताओं ने आवेदन किए हैं। इससे पहले पार्टी सिर्फ तीन-चार नामों पर ही विचार कर रही थी। अब 19 नाम खुलकर सामने आने से टिकट की जंग और रोचक हो गई है।
विज्ञापन


इन सभी ने 11-11 हजार रुपये फीस जमा कराई है। ऐसा माना जा रहा है कि दस से बीस फरवरी तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा भाजपा कर देगी। जिन नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है
विज्ञापन


उनमें प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, डिप्टी मेयर देवेश मौदगिल, सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी, पार्षद आशा जसवाल, पूर्व पार्षद रंजना शाही, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम महाजन, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष माताराम धीमान, जिला अध्यक्ष बीसी पुरी, प्रदेश सचिव संतोष शर्मा, पार्टी प्रवक्ता गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक विनोद अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश गुप्ता, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हरजीत सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा महासचिव कृष्ण कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा महासचिव सदा सावन लहरी, टेनेमेंट प्रकोष्ठ संयोजक दीपक शर्मा, मानवाधिकार प्रकोष्ठ सह-संयोजक चरणजीत चढ्ढा शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें