फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अब घर बैठे प्रशासक से करें शिकायत, लोक समाधान पोर्टल लॉन्च

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन

अब घर बैठे प्रशासक से करें शिकायत, लोक समाधान पोर्टल लॉन्च
शिकायत की स्थिति पल-पल देख सकेंगे नागरिक, मिलेगी पारदर्शिता
पहले समाधान शिविर में 76 शिकायतें, 40 का मौके पर निपटारा
हर महीने शहर के अलग-अलग इलाकों में लगेंगे समाधान शिविर
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन ने शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए लोक समाधान पोर्टल लॉन्च किया है। शनिवार को डड्डूमाजरा के गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित समाधान शिविर के दौरान प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके जरिये अब लोग घर बैठे सीधे प्रशासक तक अपनी शिकायत या समस्या पहुंचा सकेंगे और उस पर हो रही कार्रवाई की वास्तविक समय में जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
प्रशासक ने बताया कि पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए शहरवासियों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ओटीपी आधारित पंजीकरण करना होगा। शिकायत दर्ज होते ही एक विशिष्ट शिकायत संख्या एसएमएस के जरिए भेजी जाएगी, जिससे शिकायत की स्थिति ट्रैक की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन

पोर्टल लॉन्च होते ही पहले दिन शहर के 54 लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं ऑनलाइन दर्ज कराईं। इनमें से सात समस्याओं का निवारण कर दिया गया जबकि 47 शिकायतों पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई जारी है। कार्यक्रम में मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद, गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़, डीसी निशांत कुमार यादव, डीजीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो घंटे में सुनीं 76 शिकायतें
समाधान शिविर में दो घंटे के भीतर प्रशासक ने 76 शिकायतें सुनीं जिनमें से 40 का मौके पर समाधान किया गया। बची शिकायतों के निवारण के लिए डीसी कार्यालय संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करेगा। शहरवासियों ने जल आपूर्ति, बिजली, सड़क, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक योजनाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। प्रशासक ने घोषणा की कि हर महीने शहर के अलग-अलग हिस्सों, खासकर गांवों और कॉलोनियों में समाधान शिविर लगाए जाएंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें