फेसबुक पेज पर 4,28,456 लोगों के लाइक करने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब ट्विटर पर भी आ गए हैं। अब वे लोगों से सोशल मीडिया केजरिए जुड़े रहेंगे। कुछ समर्थकों ने 28 मई को उनका ट्विटर अकाउंट बनाया है। पहले ही दिन उन्होंने मंत्रिमंडल की बैठक की फोटो और उसकी मामूली जानकारी ट्विट करके दी है। मुख्यमंत्री ने अपना अकाउंट बनाते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो किया है।
साथ में महाराष्ट्र, असम, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और केरल के मुख्यमंत्रियों को भी फॉलो करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा अपने सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी डॉ. शकील अहमद, आल इंडिया कांग्रेस और हरियाणा कांग्रेस को भी फॉलो करना शुरू दिया है। एक दिन के भीतर उनके फॉलोअर की संख्या 716 पहुंच गई है।