सीटीयू की बसों में यात्रियों को जून से वेंडिंग मशीन से टिकट मिलेगी। सीटीयू की ओर से 900 टिकट वेंडिंग मशीनें 31 मई तक खरीदी जाएंगी। सीटीयू की 74 रूटों पर लोक ल 400 बसें चलाई जा रही हैं। इन सभी बसों में जून के पहले सप्ताह से टिकट वेंडिंग मशीन से ही मिलेगी।
अभी इन बसों की संख्या 200 और बढ़ाई जानी है। इसके लिए सीटीयू तैयारी कर रहा है। इसके माध्यम से लोगों को यह सुविधा भी मिलेगी कि लोग किसी भी रूट पर चलने वाली बस का टिकट ले सकते हैं, जबकि मैनुअल में इस तरह की सुविधा नहीं मिल पाती है।
अमित तलवार, डायरेक्टर, सीटीयू ने बताया कि सीटीयू की सभी बसों में वेंडिंग मशीन से टिकट दिया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है। यह व्यवस्था जून के पहले सप्ताह से मिलेगी।