फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल, गैस और केरोसिन से चलेगी बाइक

Mon, 24 Mar 2014 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज लांडरां के तीन मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने 170 सीसी की मल्टी फ्यूल मोटरसाइकिल बनाई है।
विज्ञापन


यह संभवत देश की पहली बाइक होगी जो पेट्रोल के साथ-साथ डीजल, केरोसिन और गैस से भी चलेगी। इंजीनियरिंग छात्रों ने अपनी इस इनोवेटिव बाइक को शनिवार को पेक फेस्ट ‘व्योम’ में पेश किया।

अभी हाल ही में इन विद्यार्थियों ने इस बाइक को पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की ओर से आयोजित नेशनल कंपीटिशन में पेश किया था, जहां इसे पहला स्थान मिला। यह बाइक फेस्ट के आखिरी दिन भी सभी के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


पेट्रोल के बढ़ते दामों को देगी टक्कर
बाइक डिजाइनर अनमोल, रोनित और अखिल ने बताया कि उन्होंने पेट्रोल के बढ़ते दाम की वजह से यह बाइक बनाई है। अभी यह बाइक मैनुअल है, जिसमें इंजन के पास फ्यूल टैंक लगा है। इसमें एलपीजी गैंस सिलेंडर लगाया गया है। साथ ही केरोसिन और डीजल डालने की व्यवस्था भी की गई है। बाइक में चारों साधनों की एक टेप है, जिसको बंद करने पर या चलाने पर बाइक उसी साधन से चलेगी।
विज्ञापन


प्रोफेसर की मदद और आइडिया आया काम
रोनित ने बताया कि कॉलेज के एचओडी राधेश्याम और प्रोफेसर भूपिंदर सिंह की मदद और आइडिया से बाइक बर्नाई। वहीं अनमोल का कहना है कि यह बाइक चार साधन से चलने के कारण थोड़ी सी वायब्रेट होती है, लेकिन यह दूसरी बाइक की तरह सड़क पर उसी रफ्तार से दौड़ती है जैसी अन्य बाइक।

बाइक की खासियत
इंजन टाइप: दो स्ट्रोक
लेंथ: 2245 एमएम
हाइट: 1310 एमएम
ब्रेक: 180 एमएम ड्रम ब्रेेकर्स
वेट: 153 केजी
पावर: 39 बीएचपी
कूलिंग: एसी  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें