फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: क्या अबोहर में 46 मकानों पर चलेगा बुलडोजर? पंजाब सरकार ने जारी किया नोटिस, खाली करने का आदेश

Mon, 01 May 2023 07:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

किसान यूनियन के पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने बताया कि पंजाब सरकार ने जिन 46 मकानों को खाली करने का नोटिस जारी किया है... वे यहां पर पिछले कई दशकों से रह रहे हैं। सरकार अपने आपको किसान और मजदूर हितैषी बताती है। दूसरी तरफ 46 मकानों को नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान और ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर जिले के गांव कल्लरखेड़ा में 46 मकानों पर बुलडोजर चल सकता है। दरअसल, यह सभी मकान पंचायत की जमीन पर बने हैं। पंजाब सरकार ने नोटिस जारी कर दिया है। इसके बाद ही ग्रामीणों में रोष है। नोटिस के विरोध में सोमवार को कई किसान संगठनों और ग्रामीणों ने सुबह 10 से 12 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया। इस दौरान सभी ने पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताया। सड़क जाम से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


किसान यूनियन के पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने बताया कि पंजाब सरकार ने जिन 46 मकानों को खाली करने का नोटिस जारी किया है... वे यहां पर पिछले कई दशकों से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर अपने आप को किसानों और मजदूरों की हितैषी बता रही है तो वहीं दूसरी ओर गांव कल्लरखेड़ा की पंचायती जमीन पर बसे 46 घरों को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। इससे सरकार का किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है। 

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अपना नोटिस वापस लेकर फैसले को रद्द नहीं किया तो वे बड़े स्तर पर संघर्ष करने पर मजबूर होंगे। इस दौरान चक्का जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चक्का जाम में किसान नेता सुखमंदर सिंह, दर्शन सिंह, जगतार सिंह, रंजीत सिंह, बलवीर सिंह, विपन कुमार, लवप्रीत सिंह, पम्मा सिंह, वेद कुमार, देसराज, मोहन फौजी, आलमजीत, महिंदर कुमार व लखविंदर सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें