फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों को नोटिस

Mon, 31 Mar 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में शहर से खड़े हुए सभी प्रत्याशियों के खर्च पर चुनाव विभाग की कड़ी नजर है।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव खर्च में गड़बड़ी पर नोटिस जारी किया है। चंडीगढ़ के उपायुक्त और चुनाव अधिकारी मोहम्मद शाइन ने प्रत्याशियों से जवाब तलब किया है।

जानकारी के अनुसार चुनाव विभाग की ओर से नियुक्त अधिकारियों ने जांच में बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा चुनाव आयोग की ओर से खर्च के लिए तय फारमेट को पूरी तरह से फोलो नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस पर कार्रवाई करते हुए प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया है। किसी तरह के विवाद से बचने से लिए चुनाव अधिकारी प्रत्याशियों के हर छोटे-बड़े खर्च की वीडियोग्राफी भी करा रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चुनाव से पहले सभी प्रत्याशियों के खर्च से जुड़े रजिस्टर को चुनाव विभाग की ओर से कम से कम तीन बार चेक किया जाएगा।

पहला इंस्पेक्शन 28 से 30 मार्च किया गया। अब दूसरी बार जांच दो से चार अप्रैल और तीसरा आठ से नौ अप्रैल को चुनाव से एकदम पहले की जाएगी।

चुनाव विभाग की ओर से पहली बार शेडो रजिस्टर मेंटेन किया जा रहा है। इसमें चुनाव से जुड़े अधिकारी अपने स्तर पर प्रत्याशियों के चुनाव से जुड़े पूरे खर्च का हिसाब रख रहे हैं। उधर, चुनाव में रैलियों पर होने वाले खर्च पर भी विशेष तौर पर नजर रखी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें