फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडी के जरिए नोटबंदी, PM मोदी और बाबा रामदेव पर तंज, गुरमेहर को भी नहीं बख्शा

Sun, 05 Mar 2017 09:15 AM IST
देवेश कुमार शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नोटबैन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
मशहूर कॉमेडियन ने कॉमेडी के जरिए नोटबंदी, प्रधानमंत्री मोदी और बाबा रामदेव को आड़े हाथों लिया और तंज कसे। वहीं गुरमेहर कौर विवाद पर भी बात की गई। कॉमेडी किंग को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम का संचालन करते हुए कॉमेडियन दीपक राजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई नोटबंदी और बाबा रामदेव के योगा पर तंज कसते हुए लोगों की तालियां बटोरी।
विज्ञापन


दीपक राजा ने एक बुले टिन पढ़कर सुनाया। इसमें मोदी जनता को संबोधित करते हुए कहते हैं कि ‘भाइयों-बहनों, आज मध्यरात्रि से 500 और 1000 के नोटों के साथ ही सभी शादियां रद्द की जा रही हैं। इन नोटों के साथ ही आप सबकी पत्नियों की भी वैधता समाप्त हो जाएगी। 31 मार्च, 2017 से पहले आप इन्हें बदल सकते हैं और तब तक अपके बच्चों के रखरखाव और सार-संभाल की जिम्मेदारी सरकार की है।

इस पर सभी देशवासी इस योजना की तारीफ करते हैं, लेकिन जब मोदी इसमें शर्त जोड़ देते हें कि योजना का लाभ लेने के लिए आप सभी को पुरानी कंरसी के साथ नई कंरसी के 50 लाख रुपये और अपनी सभी महंगी गाड़ियां भी जमा करनी होगी।’ इस शर्त को लागू करने के बाद देशभर के लोग मोदी के विरोध में आ जाते हैं और उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ता है। 
विज्ञापन

‘अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना’

कॉमेडियन दीपक राजा
दरअसल, 'कॉमेडी ​​​किंग' जसपाल भट्टी की याद में उनके जन्मदिन के मौके पर ह्यूमर फेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। ट्रैगोर ​थियेटर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मनिंदर सिंह, डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स जितेंदर यादव और जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी ने दीप प्रज्जवलन कर की।

इस मौके पर सविता भट्टी ने बालीवुड गीत ‘अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना’ गाकर जसपाल भट्टी को याद किया। इस मौके पर जसपाल भट्टी के पुराने साथी कलाकार कुलदीप शर्मा, लाली और विनोद शर्मा भी मौजूद रहे। साथ ही मुंबई से जसपाल भट्टी के दोस्त विवेक शाह की बेटी मुदिता शाह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

कार्यक्रम में बढ़ रहे सेल्फी क्रेज पर कटाक्ष करते हुए, कन्या भ्रूण हत्या रोकने और सेफ ड्राइविंग का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान टैगोर थिएटर दर्शकों और जसपाल भट्टी के कद्रदानों से खचाखच भरा रहा। थिएटर के बाहर भी करब दो सौ से अधिक लोग खड़े रहे।

 
विज्ञापन

सामाजिक समस्याओं पर भी छोड़े गए व्यंग्य बाण

कॉमेडियन दीपक राजा
वहीं पंजाबी फिल्मों के कलाकार राणा रणवीर ने पंजाब की शिक्षण व्यवस्था, लापरवाही से वाहन चलानें, सीट बैल्ट न बांधने वालों के साथ ही कन्या भ्रूण हत्या करने वालों पर व्यंग्य बाण छोड़े। इसके साथ ही गुरमेहर विवाद पर भी तंज कसते हुए बताया कि एक बच्ची अपने मां के गर्भ में से उन्हें फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजती है और कहती है कि मुझे इस दुनिया में आना है।

मेरे पिता ओर दादी मुझे जन्म नहीं देना चाहते। मैं देश का नाम रोशन करूंगी। इस दुनिया में आउंगी और गुरमेहर के सामने खड़ी होकर जय हिंद जय हिंद कहूंगी। कार्यक्रम में सत्ती सैबी ने अपनी कॉमेडी के जरिए वीआईपी कल्चर, पति-पत्नी के संबंध और युवाओं में बढ़ रहे सेल्फी क्रेज पर कटाक्ष किए। सैबी ने अपनी प्रस्तुति में बताया कि एक बार एक लड़की का एक्सीडेंट हो जाता है और वह गिरकर चोटिल हो जाती है।

जब उसकी मदद के लिए लोग आते हैं तो सबसे पहले वह अपना फोन उठाती है और परिजनों को फोन करने के बजाए एक्सीडेंट सेल्फी क्लिक करती है। सैबी ने युवाओं को इससे बचने की सलाह दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें