फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से दुखी थे, कैश न मिलने पर गुस्साए तो बैंक छोड़ भागा मैनेजर

Wed, 14 Dec 2016 01:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, अबोहर
विज्ञापन
आढ़ती एसोसिएशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के चलते ये तो होना तय था। कैश न मिलने का लाइन में लगे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और मैनेजर को बैंक छोड़कर भागना पड़ा। 
विज्ञापन


घटना अबोहर की है। नोटबंदी को एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद बैंकों से कैश लेने के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

मंगलवार को कैश न मिलने के विरोध में आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नई मंडी स्थित ओबीसी बैंक की शाखा के प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे बैंक प्रबंधक कुर्सी छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

15 दिन से बैंक का शाखा प्रबंधक आढ़तियों को पेमेंट नहीं दे रहा

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जसविंदर सिंह जस्सी ने बताया कि 15 दिन से बैंक का शाखा प्रबंधक आढ़तियों को पेमेंट नहीं दे रहा, जिससे उनका कारोबार ठप हो रहा है। 

पहले उनकी लिमिट 24 हजार रुपये थी जिसको गत दिनों सरकार ने बढ़ाकर 50 हजार और अब 1 लाख कर दी है। इसके बावजूद बैक अधिकारी उन्हें 24 हजार भी नहीं दे रहे।

 इसी के चलते मंगलवार को एसोसिएशन के सभी सदस्य बैंक प्रबंधक को मांगपत्र देने पहुंचे तो बैंक प्रबंधक बिना बात सुने वहां से उठकर चला गया। इससे आढ़तियों में रोष फैल गया और उन्होंने बैंक के बाहर शाखा प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

आढ़तियों ने बैंक के उच्चाधिकारियों से मांग की कि बैंक की शाखा में जमा व अदायगी का विवरण हर रोज सार्वजनिक किया जाए। शाखा प्रबंधक बीबी गर्ग ने बताया कि आढ़ती उनसे हाथापाई कर सकते थे, जिस कारण वे पहले ही बैंक से बाहर चले गए। आढ़तियों में प्रधान जसविंदर सिंह जस्सी, संजय भागूवाला, सतपाल तरमाला, विक्रम तिन्ना, बाल किशन, लक्ष्मी नारायण, अजय गोयल, सोनू, धीरज, नमन, अशोक शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें