फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री होल्ड संपत्तियों के लिए भी उत्साह नहीं, 35 में से 4 यूनिट ही बेच पाया हाउसिंग बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने 29 फ्लैट और छह दुकानों को फ्री होल्ड पर बेचने के लिए ई-टेंडर किया था लेकिन सिर्फ चार संपत्तियां ही बिक पाईं। लोगों ने दो ईडब्ल्यूएस फ्लैट और दो दुकानों में ही रुचि दिखाई। इनमें सेक्टर-40 का एक ईडब्ल्यूएस मकान 22.55 लाख में बिका।
विज्ञापन

बुधवार को सीएचबी ने 35 संपत्तियों (फ्री होल्ड) को बेचने के लिए जारी टेंडर की बोली खोली। इनमें से सेक्टर-40ए और सेक्टर-52 के ईडब्ल्यूएस फ्लैट और सेक्टर-51ए की दो दुकानें ही बिक सकीं। दोनों फ्लैटों का कुल आरक्षित मूल्य 43.25 लाख रुपये था, जिन्हें सीएचबी ने 47.05 लाख रुपये में बेचा। इनमें सेक्टर-40ए का ईडब्ल्यूएस फ्लैट 22.55 लाख रुपये में बिका। इसका आरक्षित मूल्य 19.72 लाख रुपये था। वहीं, सेक्टर-52 का ईडब्ल्यूएस फ्लैट 24.50 लाख में बिका। इसका आरक्षित मूल्य 23.53 लाख रुपये था। इसके अलावा सेक्टर-51ए की एक दुकान 85.86 लाख और दूसरी 82.70 लाख रुपये में बिकी। इनका आरक्षित मूल्य 80 लाख रुपये था। सीएचबी की तरफ से बताया गया है कि अप्रैल 2021 से मई 2022 के बीच बोर्ड (सीएचबी) ने 189 संपत्तियां बेची हैं और करीब 122.17 करोड़ रुपये कमाए हैं।
एक जून तक जमा करानी होगी 25 फीसदी राशि
सभी संपत्तियों के लिए सबसे अधिक बोली लगाने वाले बोलीदाता को एक जून तक 25 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। अगर बोलीदाता द्वारा तय समय के अंदर इसका भुगतान नहीं किया जाता है तो बोर्ड की तरफ से ईएमडी (बयाना राशि) जब्त कर ली जाएगी और बोलीदाता को सीएचबी की किसी भी संपत्ति के लिए बोली लगाने से ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। पहले बोर्ड ई-नीलामी के जरिए आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी करता था, लेकिन अब बेहतर प्रस्तावों और गोपनीयता को बरकरार रखने के लिए टेंडरिंग का सहारा ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में 189 संपत्तियां बिकीं, सीएचबी ने कमाए 122.17 करोड़ रुपये
आवासीय संपत्ति (फ्री होल्ड)
यूनिट बिके आरक्षित मूल्य बिक्री दाम
118 84 करोड़ 89.15 करोड़
आवासीय संपत्ति (लीज होल्ड)
यूनिट बिके आरक्षित मूल्य विक्रय दाम
16 8.20 करोड़ 8.62 करोड़
व्यावसायिक संपत्ति (लीज होल्ड)
यूनिट बिके आरक्षित मूल्य विक्रय दाम
41 16.92 करोड़ 19.29 करोड़
व्यावसायिक संपत्ति (फ्रीहोल्ड)
यूनिट बिके आरक्षित मूल्य विक्रय दाम
14 5.05 करोड़ 5.09 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें