फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटालियन खाने के शौकीन हैं तो जरूर पहुंचे इस फूड फेस्टिवल में

Fri, 06 May 2016 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फूड फेस्टिवल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटालियन खाने के शौकीन हैं तो इस फूड फेस्टिवल में जरूर पहुंचे। 15 मई तक खास आपके लिए लज़ीज डिश का इंतजाम। सेक्टर-35 स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट ‘नार्थ इटालियन फूड फेस्टिवल’ लेकर आया है। इसकी खासियत यह है कि इसमें नार्थ इटली के चुनिंदा शहरों के स्पेशल व्यंजन शामिल किए गए हैं। ये फेस्टिवल 5 से 15 मई तक चलेगा।
विज्ञापन


होटल के इटालियन फूड रेस्त्रां आरगानो के शेफ अलिसियो ने बताया कि शहर के लोगों ने अब तक इटली के चर्चित व्यंजनों का ही स्वाद चखा होगा। लेकिन, वह इस बार नार्थ इटली के चुनिंदा शहरों के खास व्यंजनों का स्वाद लेकर आए हैं। इनमें नॉर्थ इटली के क्षेत्रों जैसे लाइगुरिया, लॉबार्डिया, पियामोंते, वेनितो, वला डीओस्टा और ट्रेंटीना एल्टो एडिगो के व्यंजनों को पेश किया है। नॉर्थ इटली के व्यंजनों में क्रीमी रिसोटे और अन्य स्वादिष्ट फ्लेवर्ड व्यंजन शामिल हैं।
 
शेफ के अनुसार शाकाहारी व्यंजन पसंद करने वालों की पसंद को ध्यान में रखते हुए मैन्यू में प्रत्येक क्षेत्र के शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों का संतुलित मिश्रण प्रस्तुत किया है। इनमें से कई व्यंजन ऐसे हो सकते हैं जो लोगों के लिए नए होंगे, जैसे रिसोटे अल रेडिशियो ई ब्री, लैम्ब शंक मिलानीज आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैन्यू 
स्टार्टर्स : 
- पोलेंटा फ्रिटा कॉन सुगो एई पोरसिनी
- मिनस्ट्रा द जूका आलिया मिलानीज
- टैचिनो टोनेटो
- कैप्पोन मार्गो द ब्रांजिनो ई गैबरी
- स्पागटी एली नोसी
- रिसोटे अल रेडिशियो ई ब्री
- कैनिलिनो पाईमोन्तेसी
- रिसोटे मेले ई स्पैक

मेन कोर्स : 
- पोलेंते आई फंगी ई जार्जनजोला 
- पोलो एला लाइगुरी 
- ओसोबुको एला मिलानीज 
- जुप्पा डेल डोगे 
 
डेसर्टस : 
- बायनकोमानगरी एला मोंडरोले 
- लेटी डॉलसी फ्रिटो 

चार्ज : दो लोगों का खर्च 3000 रुपये सभी कर सहित। 
समय: डिनर के लिए तय मैन्यू शाम 7:30 से 11:30 बजे तक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें