फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से

Fri, 19 Sep 2014 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी होते ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


नामांकन भरने की अंतिम तिथि 27 सितंबर है। अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी महेश्वर शर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।

नामांकन के लिए उम्मीदवार अपने साथ 3 गाड़ियां लेकर जा सकते हैं। नामांकन दाखिल करने के समय निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में प्रत्याशी के साथ केवल चार व्यक्ति अंदर जा सकते हैं।
विज्ञापन


20, 23 व 25 सितंबर को सरकारी कार्यालयों में छुट्टियां हैं, इसके बावजूद उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करवा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 29 सितंबर को होगी। एक अक्तूबर तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें