फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PU छात्रसंघ चुनाव: उम्मीदवारों ने आज किया नामांकन, छात्रों की भारी भीड़ उमड़ी, 18 अक्तूबर को चुनाव

Wed, 12 Oct 2022 02:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

छात्र संघ चुनाव में डीएवी कॉलेज सेक्टर-11 का बॉयज और गर्ल्स कॉलेज, खालसा का गर्ल्स और बॉयज कॉलेज, एसडी कॉलेज, सेक्टर-46, 50, 42 का कॉलेज, पीयू की इवनिंग कॉलेज, देव समाज कॉलेज के अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी में चुनाव होंगे। पीयू में लगभग 17 हजार विद्यार्थी मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
पीयू छात्रसंघ चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विश्वविद्यालय में बुधवार से छात्र संघ चुनाव के नामांकन शुरू हो चुके हैं। इस दौरान परिसर में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ जुटी। पुलिस भी बड़ी संख्या में परिसर में मौत है। बुधवार को नामांकन के बाद गुरुवार को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी। पंजाब विश्वविद्यालय में लगभग तीन साल बाद छात्रसंघ चुनाव आयोजित हो रहे हैं। यही वजह है कि विद्यार्थियों में उत्साह भी दिख रहा है। उधर, सेक्टर- 10 स्थित डीएवी कॉलेज में नामांकन के दौरान विद्यार्थी एक-दूसरे के सामने आकर नारेबाजी करने लगे। मगर पुलिस ने दखल देकर छात्रों को तितर-बितर किया। 

विज्ञापन




आयुष खटकर लड़ेंगे सीवाईएसएस से चुनाव
पहली बार छात्र संघ चुनाव लड़ रही सीवाईएसएस ने यूआईएलएस विभाग के छात्र आयुष खटकर को प्रधान पद का उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई सीवाईएसएस ने चुनाव में पूरा जोर लगा दिया है। उन्हें उम्मीद है कि पंजाब और चंडीगढ़ की तरह इस बार पंजाब यूनिवर्सिटी में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। सीवाईएसएस के आने से यूनिवर्सिटी चुनाव में भी रोमांच आ गया है। 
विज्ञापन




ये विद्यार्थी करेंगे मताधिकार का प्रयोग
छात्र संघ चुनाव में डीएवी कॉलेज सेक्टर-11 का बॉयज और गर्ल्स कॉलेज, खालसा का गर्ल्स और बॉयज कॉलेज, एसडी कॉलेज, सेक्टर-46, 50, 42 का कॉलेज, पीयू की इवनिंग कॉलेज, देव समाज कॉलेज के अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी में चुनाव होंगे। पीयू में लगभग 17 हजार विद्यार्थी मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इस तरह रहेगा कार्यक्रम

12 अक्तूबर
  • सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक नामांकन होगा
  • सुबह 10:35 बजे स्क्रूटनी
  • दोपहर 12 बजे उम्मीदवारों के नाम, उनके विभाग नोटिस बोर्ड पर लगा दिए जाएंगे
  • दोपहर 12:30 से डेढ़ बजे तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति 
  • दोपहर 2:30 बजे बजे कोई आपत्ति आने पर संशोधत सूची डीएसडब्ल्यू को भेजी जाएगी
विज्ञापन

13  अक्तूबर
  • सुबह 10 बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी
  • सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे
  • 13 सितंबर को साढे़ 12 बजे अंतिम सूची डीएसडब्ल्यू को भेजी जाएगी

18 अक्तूबर को चुनाव में यह रहेगी व्यवस्था
  • सुबह 11 बजे रिटर्निंग ऑफिसर बैलेट बॉक्स लेने आएंगे
  • दोपहर 12 बजे डिपार्टमेंट रिप्रजेंटेटिव का परिणाम नोटिस बोर्ड पर चिपका दिया जाएगा
  • दोपहर दो बजे जिम्नेजियम हॉल में ऑफिस बीयरर्स के लिए वोटों की गिनती  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें