मोहाली प्रशासन अब लोगों की शिकायतों का निपटारा पहल के आधार पर करेगा। इसके लिए प्रशासन ने नोडल अफसर व मुलाजिम नियुक्त किए है।
डीसी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने बताया कि जिला स्तर पर सहायक कमिश्नर जनरल अवनीत कौर को नोडल अफसर बनाया गया है। उनके पास अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए लोगों को 0172-2220152 पर कॉल करनी होगी।
इसके अलावा मेल acgrievancesmohali@gmail.com से भी शिकायत भेजी जा सकती है। जबकि सब डिवीजन स्तर पर गुरमुख सिंह स्टेनों को नोडल मुलाजिम तैनात किया गया है।
उनके पास शिकायत दर्ज करवाने के लिए 99144-00844 पर कॉल करनी होगी। इसके अलावा sdmsasnagar@gmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है।
इसके अलावा खरड़ में रूपिंदर कौर को 9988672805 पर कॉल कर सकते हैं। जबकि sdm.kharar@gmail.com पर मेल कर सकते हैं। इसी प्रकार डेराबस्सी में विनोद शर्मा को 9417808483 पर काल करनी होगी। साथ ही sdmderabassi@gmail.com पर भी अपनी शिकायत दे सकते हैं।