फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह लावारिस कुत्ते ने ऐसे ली जान कि फिसलकर हुई मौत

Wed, 04 Jan 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कुत्ते ने ली जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देर रात सेक्टर 52-61 की डिवाडिंग रोड पर अचानक लावारिश जानवर के सामने आ जाने से एक्टिवा को ब्रेक मारी तो वह फिसल गई और दुकानदार की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच 16 में रखवा दिया है। जानकारी के मुताबिक मोहाली फेज 7 निवासी अनिल नागपाल (45) सेक्टर 22 में अपनी कांफेक्शनरी की दुकान बंद कर एक्टिवा पर घर जा रहा था।

जब वह सेक्टर 52-61 की डिवाडिंग रोड पर पहुंचा अचानक उसके सामने कुत्ता आ गया। जिसको देख कर अनिल ने एक्टिवा की ब्रेक मारी और दोपहिया फिसल गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

सेक्टर 22 में करता कान्फेक्शनरी की दुकान

मौत
इससे अनिल बुरी तरह घायल हो गया। एक राहगीर ने 100 नंबर पर फोन कर हादसे की सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पीसीआर नागपाल को जीएमएसएच 16 ले कर गई। जहां डाक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है। अनिल पत्नी व दो बच्चों के साथ मोहाली में रहता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें