फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में 14 अप्रैल से पहले किसी भी शिक्षक को विभागों में जाने की अनुमति नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी किसी भी शिक्षक को 14 अप्रैल से पहले विभागों में जाने की अनुमति नहीं देगा। पीयू प्रशासन किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं उठाना चाहता। वह नहीं चाहता कि कोरोना के विस्तार के बीच कोई शिक्षक आए। कभी भी कुछ हो सकता है। ऐसे में पीयू का पहला काम शिक्षकों को सुरक्षित रखता है। दूसरा काम शिक्षण कार्य है।
विज्ञापन

पीयू ने हाल ही में विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाने के आदेश शिक्षकों को दिए थे। कुछ विभागों ने इस पर काम किया और गूगल क्लासरूम, सोशल मीडिया आदि के सहारे से वह कक्षाएं भी लगा रहे हैं। कुुछ शिक्षक ऐसे हैं जो ऑनलाइन कक्षा लगाने में असमर्थ हैं। उनके पास घरों पर संसाधन नहीं हैं। विभागों में उनके पास कंप्यूटर हैं। उन्होंने मांग की थी कि ऐसे शिक्षकों को कार्यालयों में जाकर ऑनलाइन पढ़ाने के लिए तीन से चार घंटे की अनुमति दे दी जाए। पीयू प्रशासन ने मंगलवार को बैठक की। इसमें प्रस्ताव पास हुआ कि शिक्षक कार्यालयों में नहीं जाएंगे। जो शिक्षक ऑनलाइन पढ़ा नहीं पा रहे हैं उसके तरीके भी निकाले जाएंगे। 14 अप्रैल के बाद ऑनलाइन नहीं पढ़ाने वाले शिक्षकों का डाटा एकत्रित किया जाएगा और उनके लिए कुछ सुविधा की जाएगी।
उधर, कुछ विद्यार्थी भी ऑनलाइन कक्षाएं इसलिए नहीं ले पा रहे हैं कि उनके पास भी पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। पीयू प्रशासन उनके लिए भी रास्ते तलाश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें