फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल नहीं देने पर भाई की हत्या के मामले में बड़े भाई को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते सोमवार को सेक्टर 26 स्थित बापूधाम कॉलोनी में मोबाइल वापस नहीं देने पर बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी बड़े भाई अमन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां दलील सुनने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, जीएमएसएच-16 में मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर 26 थाना पुलिस ने आरोपी अमन (20) के खिलाफ 302 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि सोमवार दोपहर जीएमएसएच-16 से पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-26 के बापूधाम कॉलोनी स्थित मकान नंबर 520 के पास युवक पर चाकू से हमला हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया था कि अभिषेक के पास अमन का मोबाइल था। मोबाइल देने के बदले अभिषेक ने उधार के एक हजार रुपये वापस मांगा। इस दौरान दोनों के बीच बहस हुई और फिर बड़े भाई अमन ने घर के सामने बने ग्राउंड में अभिषेक के सीने पर चाकू घोंप उसकी हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने बताया था कि सेक्टर 26 के बापूधाम स्थित मकान नंबर 520 के सामने ग्राउंड में अभिषेक और अमन के बीच मोबाइल को लेकर झड़प हो रही थी। इसी बीच गुस्साए अमन ने अभिषेक के सीने पर चाकू से दो बार हमला कर मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने कुछ समय बाद ही आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया था।
अभिषेक सेक्टर 26 में बापूधाम स्थित मकान नंबर 520 में पिछले काफी समय से नाना दिलबाग के घर में रह रहा था। घर में अभिषेक, अमन, रानी (मां) और दिलबाग (नाना) रहते हैं। अभिषेक की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। तीन भाई बहनों में अभिषेक सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें