न सस्पेंड हुईं और न ही ट्रांसफर, बल्कि कुरुक्षेत्र की सीएमओ डॉ. वंदना भाटिया सोमवार को सीट पर मौजूद रहीं। जबकि यह तय माना जा रहा था कि उनकी जगह हरियाणा स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय के डिप्टी डायेक्टर को कुरुक्षेत्र का सीएमओ बना कर भेजा जा रहा है ।
इन तमाम खबरों पर फिलहाल इसलिए विराम लग गया, क्योंकि सरकार की ओर से जिस अधिकारी का नाम कुरुक्षेत्र के सीएमओ के रूप में सामने आया था वे तो पदभार संभालने नहीं पहुंचे, बल्कि दिसंबर 2014 में करनाल से ट्रांसफर होकर आईं कुरुक्षेत्र की सीएमओ डॉ. वंदना भाटिया ही कुर्सी पर मौजूद रहीं।
बहरहाल राज्यमंत्री-सीएमओ में फिलहाल कुरुक्षेत्र की सीएमओ डॉ. वंदना भाटिया का पलड़ा भारी पड़ रहा है। हालांकि इस तबादले से पहले चर्चाएं ये भी फैली थी कि राज्यमंत्री कृष्ण बेदी से हुए विवाद के कारण कुरुक्षेत्र की सीएमओ डॉ. वंदना भाटिया को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके बाद दूसरी सूचना बाकायदा उस अधिकारी के नाम के साथ सामने आई कि डॉ. रामिंद्र को कुरुक्षेत्र का सीएमओ बनाया जा रहा है।