फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी में आज से नहीं चलेंगी स्कूल बसें

Mon, 18 May 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल में बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में बस ऑपरेटर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करने की बात पर भड़के ऑपरेटर्स ने सोमवार से ट्राइसिटी में कोई भी बस न चलाने का फैसला लिया है। ऐसे में आज बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


रविवार को चंडीगढ़ स्कूल बस वेलफेयर एसोसिएशन ने स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल में बैठक कर बताया कि प्रशासन स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल के बस ऑपरेटर अमरीक सिंह पर भी कार्रवाई कर रहा है। इससे एसोसिएशन में रोष है। कई ड्राइवर फोन कर बस न चलाने की बात कह रहे हैं। ड्राइवरों का तर्क है कि बच्चाें को पकड़कर बस से उतारना व छोड़ना पड़ता है। ऐसे में पैरेंट्स उन पर भी आरोप लगा सकते हैं।

एसोसिएशन प्रधान मंजीत सिंह ने कहा कि ऐसे सवाल उठने पर ही उन्होंने यह मीटिंग बुलाई है। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी निर्मल सिंह ने कहा कि जब तक बस ऑपरेटर अमरीक सिंह पर पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई नहीं रुकती, तब तक कोई भी बस नहीं चलेगी। वहीं आरोपी कंडक्टर अगर दोषी है, तो उसे कड़ी सजा जरूर मिलनी चाहिए। बैठक में सभी बस ऑपरेटर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें