फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें, चंडीगढ़ में 4 दिन नहीं बिकेगा सोना

Sat, 20 Jun 2015 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने परिवार के साथ आउटिंग पर जाने के लिए ज्वेलर्स एसोसिएशन ने चार दिन दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। इसके तहत 24 से 28 जून तक शहर की सभी ज्वेलरी शॉप बंद रहेंगी। बीते जमाने के कलाकार अजीत उर्फ लॉयन अगर इस स्थिति को बयां करते तो यह ही कहते- मोना, चार दिन नहीं बिकेगा सोना।
विज्ञापन


ज्वेलर्स एसोसिएशन ने पिछले साल भी चार दिन के लिए दुकानें बंद की थी और यह दूसरा साल है, जब आभूषण विक्रेता सामूहिक तौर पर छुट्टी कर अपने-अपने परिवार के साथ सैर-सपाटे के लिए जाएंगे। शहर में 325 ज्वेलरी शॉप हैं और कई ज्वेलर्स ने अपनी शॉप के बाहर छुट्टी का नोटिस भी चस्पा कर दिया है।

चंडीगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी की वीरवार रात को बैठक हुई, जिसमें शॉप बंद करने की तारीख तय की गई। बैठक में चेयरमैन एसएस कपूर, अध्यक्ष राजीव सहदेव, संजय सहगल राजेश पुरी, प्रदीप कुमार, मंजीत सिंह, रवि बग्गा और रामा कांत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इससे पहले पंचकूला ज्वेलर्स एसोसिएशन से जुड़े ज्वेलर्स भी अपनी शॉप बंद करके परिवार के साथ सैर-सपाटे के लिए जा चुके हैं। पंचकूला में इस दौरान सभी ज्वेलरी शॉप खुली मिलेंगी।

रोजाना डेढ़ करोड़ का होता है सोने का कारोबार
एक अनुमान के मुताबिक, चंडीगढ़ में रोजाना पांच से छह किलो सोना बिकता है और प्रतिदिन डेढ़ करोड़ रुपये के सोने का कारोबार होता है। वहीं, शादियों की सीजन में प्रतिदिन तीन से चार करोड़ रुपये के सोने का कारोबार होता है।

पिछले साल भी की थी छुट्टी
पिछले साल भी चार दिन दुकानें बंद करने का निर्णय लिया गया था, जिसकी दुकानदारों के परिवारों ने काफी सराहना की थी। इस बार भी 25 से 28 जून तक ज्वेलरी शॉप बंद रहेंगी।
विज्ञापन

- राजीव सहदेव, अध्यक्ष, ज्वेलर्स एसोसिएशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें