फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से अगले चार दिन तक राहत नहीं, छह डिग्री तक जा सकता है रात का तापमान

विज्ञापन
सुखना लेक पर ठंड के दौरान घूमतीं युवतियां। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। उत्तर पश्चिम दिशाओं से आ रही ठंडी हवाओं से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिन तक कड़ाके की ठंड बरकरार रहेगी। धूप निकलेगी लेकिन तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। सुबह व शाम धुंध के भी बरकरार रहने के आसार हैं। दो दिन बाद दोबारा से धुंध बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, रात के तापमान में ज्यादा गिरावट आएगी। अगले दो दिन में रात का तापमान छह डिग्री तक जा सकता है। हाल-फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। धुंध में थोड़ी कमी आ सकती है। कुछ जगहों पर शीतलहर भी चल सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि पहाड़ों पर हुई बारिश व बर्फबारी की वजह से चंडीगढ़ के मौसम में बदलाव आ गया था। ठंड बढ़ने से दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अचानक से दिन के तापमान में 8 डिग्री की गिरावट आने से शहरवासियों को ठंड का कहर झेलना पड़ा। उसके बाद दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार से पांच दिन तापमान के स्तर पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। दिन का तापमान 17 से 18 के बीच रहेगा, जबकि रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। फिलहाल अभी रात का तापमान नौ डिग्री के आसपास रिकार्ड किया जा रहा है। संभावना जताई गई है कि रात के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस बारे में मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले दिसंबर-फरवरी के लिए जारी किए गए अपने पूर्वानुमान में बता दिया था कि तापमान सामान्य से नीचे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें