फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी संग मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, छात्रों की पीटी और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे

Tue, 11 Aug 2020 09:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • कोविड-19 के चलते इस बार सादगी से जिलों में मनाया जाएगा स्वतंत्रता समारोह
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस समारोहों में इस बार छात्रों की पीटी व सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। कोविड-19 के चलते इस बार सादगी से जिलों में समारोह मनाए जाएंगे। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। समारोहों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने, सैनिटाइजेशन का सख्ती से पालन किया जाएगा।

विज्ञापन


राज्यस्तरीय ध्वजारोहण का कार्यक्रम हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में होगा। जहां पर राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। कोरोना को देखते हुए इस बार एट होम कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम में ध्वजारोहण करेंगे। 

जिला, उपमंडल, खंड, पंचायत मुख्यालयों और बड़े गांवों में सुबह 9 बजे के बाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में मानवता की सेवा करते हुए कोरोना से लड़ने वाले कोविड-19 वॉरियर्स जैसे डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, सफाई कर्मचारी आदि को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा, कोरोना संक्रमण से ठीक हुए कुछ व्यक्तियों को भी बुलाया जाएगा। इस दिन के अन्य कार्यक्रमों में पौधारोपण, डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से इंटर-स्कूल और इंटर कॉलेज डिबेट प्रतियोगिता, ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, देशभक्ति पर निबंध और कविता प्रतियोगिता का आयोजन करना तथा किसी विशेष योजना का शुभारंभ करना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें