फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी के किसी भी दोषी को नहीं बख्शेंगे : कैप्टन

Fri, 02 Jun 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बरगाड़ी में गोलाबारी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाओं में दोषी पाए जाने वालों को कठोर सजा दिलाने का वादा किया है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इन घटनाओं में शामिल व्यक्तियों को कठोर सजा दिलाने के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन घटनाओं में शामिल एक भी व्यक्ति को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संप्रदायिकता या तनाव पैदा करने की किसी भी कोशिश को सख्ती से कुचल दिया जाएगा। 

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने केंद्र से अपील की है कि वह नवंबर, 2015 में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी से संबंधित तीन मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सीबीआई को निर्देश दे। बेअदबी की यह घटनाएं पंजाब की चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की घिनौनी कार्रवाई थी और इस सीमावर्ती राज्य की शांति और संप्रदायिक सद्भावना को क्षति पहुंचाने का एक हिस्सा थी।
विज्ञापन


बरगाड़ी में गोली चलाने का आदेश देने वाले एसएसपी चरनजीत सिंह की सेवा में बढ़ोतरी करने की सिफारिश करने के लिए बादल सरकार की तीखी आलोचना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने उसकी सेवाओं को रद्द किया और अधिकारी को सेवामुक्त कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अधिकारी को अपनी कार्रवाई के लिये परिणामों का सामना भी करना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने जस्टिस (सेवानिवृत्त) रणजीत सिंह के नेतृत्व में जांच आयोग का गठन किया है, जो बरगाड़ी सहित बेअदबी की सभी घटनाओं की जांच करने के अलावा एसएसपी चरनजीत सिंह की भूमिका की भी जांच होगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि यदि इस घटना में उनके पास कोई भी जानकारी है तो उसे एसएएस नगर (मोहाली) में सेक्टर-68 स्थित फॉरेस्ट कॉम्प्लेक्स की चौथी मंजिल (फोन नंबर-0172-2298000) पर स्थित आयोग के कार्यालय तक पहुंचाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें