पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को बड़ा झटका। दरअसल, उन्हें दिल्ली वाला बंगला खाली करने को आदेश जारी किए गए हैं। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को सांसद रहते हुए अलॉट किए गए सरकारी बंगले को खाली करने के आदेश दिए हैं।
कोर्ट ने यह पाया कि अब वे इस आवास में रहने के लिए अधिकृत नहीं हैं। अदालत का यह आदेश कांग्रेस नेता द्वारा एस्टेट अफसर के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज करते हुए आया। एस्टेट अफसर ने 24 मार्च को कैप्टन को बंगला खाली करने को कहा था।
Patiala House Court asks Punjab CM Captain Amarinder Singh to vacate govt bungalow allocated to him on Delhi's Janpath when he was a LS MP. pic.twitter.com/ph4sKFSD4h
— ANI (@ANI_news) June 2, 2017