फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्ट एंड हेरिटेज फेस्ट में अब नहीं होगा लेजर शो, ये रही वजह

Thu, 22 Sep 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चप्पड़चिड़ी में 300 साला समागम रहा ऐतिहासिक
विज्ञापन
कैपिटल कॉम्प्लेक्स को वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा मिलने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले आर्ट एंड हेरिटेज फेस्ट में लेजर शो जैसे बड़े इवेंट नहीं होंगे। तैयारियां पूरी नहीं हो पाने के कारण प्रशासन अब यह ग्रैंड इवेंट अक्तूबर की बजाए नवंबर में आयोजित करेगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के क्रिएटर ली कार्बूजिए की जयंती पर 6 से 9 अक्तूबर तक आर्ट एंड हेरिटेज फेस्ट के दौरान लेजर शो करवाने की योजना थी। जिसे अब प्रशासन ने तैयारियां पूरी नहीं होने का हवाला देते हुए नवंबर तक टाल दिया है।

आर्ट एंड हेरिटेज फेस्ट में संगीत नाटक अकादमी, साहित्य अकादमी और ललित कला अकादमी अपने कार्यक्रम आयोजित करेंगी। हालांकि पहले इसी कार्यक्रम को हेरिटेज स्टेटस का सेलिब्रेशन बताया जा रहा था। जिसमें उन छह देशों के प्रतिनिधियों को भी न्योता भेजा जाना था। जिनकी साइट्स को भी हेरिटेज का दर्जा मिला है।
विज्ञापन


इस ग्रैंड इवेंट में पंजाब और हरियाणा केराज्यपाल और मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाना है। इसके आगे बढ़ाने का एक कारण वर्ल्ड टूरिज्म डे का समारोह भी है। प्रशासन इन दिनों इसी की तैयारियों में जुटा है। इसके एकदम बाद दूसरा बड़ा इवेंट करवाने का समय नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण इसे अक्तूबर की बजाए 19 और 20 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें