फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह की रैली में बादल को न्योता नहीं

Mon, 12 Jan 2015 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर में 22 जनवरी को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रैली के रूप में नशा विरोधी अभियान की शुरुआत करने जा रही भाजपा इस रैली में सीएम प्रकाश सिंह बादल को भी बुलाना नहीं चाहती।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से दलील दी जा रही है कि यह कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा का है। अमित शाह की रैली के बाद 23 जनवरी को भाजयुमो प्रधान अनुराग ठाकुर अमृतसर से ही नशा विरोधी अभियान का शुभारंभ करेंगे। फिर इस अभियान को सभी जिलों में पहुंचाया जाएगा।

भाजपा नेताओं की दलील है कि बादल को 22 की रैली में बुलाने का फैसला पार्टी नहीं कर सकती, क्योंकि रैली की आयोजक भाजयुमो है। लेकिन सच्चाई यह है कि जिलों में नशा विरोधी अभियान की कमान भाजपा के पास है और खर्च की तमाम जिम्मेदारी भी भाजपा के पास है।
विज्ञापन


अंदरखाते भाजपा नशों के खिलाफ अपने अभियान से शिअद को दूर रखना चाहती है। क्योंकि शिअद के कई नेताओं पर ड्रग रैकेट में आरोप लग चुके हैं। भाजपा नेता खुद उनके इस्तीफों की मांग कर चुके हैं।

विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरा था। भाजपा मान रही है कि इस मुद्दे पर हो रही रैली में शिअद नेताओं को बुलाने से गलत संदेश जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें